Add To collaction

न्याय -13-Dec-2024

प्रतियोगिता हेतु 
दिनांक: 13/12/2024
न्याय

अन्याय के विरुद्ध जो खड़ा होता
वही न्याय पाने का अधिकारी है।
जो करता अन्याय दूसरों पर,
वह इस संसार में महापापी है।

मन को शांति प्राप्त होती है।
जब न्याय मिल जाता है।
मिल नहीं पाता जब न्याय किसी को,
इंसान टूटकर बिखर जाता है।

अन्याय का विरोध करना आवश्यक 
यदि चाहते हो कि न्याय मिले।
अन्यथा अन्याय सबसे पहले 
सामने आकर खड़ा हो जाता है।

इंसान कटघरे में खड़ा होकर 
फ़रियाद करता रहता है
मिलता नहीं जब न्याय 
ख़ून के आंसू वह रोता है।

अन्याय जो करता उसका विरोध 
मिलकर सबको करना चाहिए 
तभी न्याय मिलेगा सभी को‌
वरना अन्याय में ही 
जीते- मरते रहना चाहिए।

शाहाना परवीन'शान'...✍️
मुज़फ्फरनगर उत्तर प्रदेश 

   6
7 Comments

Anjali korde

23-Jan-2025 06:01 AM

👌👌👌

Reply

RISHITA

20-Jan-2025 05:37 AM

👌👌👌👌

Reply

madhura

07-Jan-2025 04:42 PM

v nice

Reply